कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद एल्डर्स कमेटी ने सोमवार को आम सभा बुलाई है। आम सभा में बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपा जाएगा। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। बार एसोसिएशन चुनाव में सभी पदों के लिए परिणाम घोषित करने के बाद शनिवार को एल्डर्स कमेटी ने कार्यालय में बैठक की। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं के सहयोग के कारण ही चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका है। उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर तीन बजे आम सभा बुलाने का निर्णय लिया गया है। मॉडल बाइलाज की व्यवस्था के तहत आमसभा बुलाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके बाद कार्यभार सौंपा जाएगा। बैठक में हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, शिवशरण मिश्रा, एमके सिंह चौहा...