संतकबीरनगर, मार्च 18 -- संतकबीरनगर,निज संवाददाता। होली का त्योहार खत्म होने के बाद सोमवार को अस्पतालों की ओपीडी खुलते ही मरीजों की लंबी कतार लग गई। इन मरीजों में सबसे अधिक बुखार,पेट दर्द के साथ ही दस्त के शामिल रहे। मरीज चिकित्सक कक्ष के बाहर कतार लगाकर अपने बारी की प्रतीक्षा करते रहे। जांच कक्ष में भी मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा तीन गुना से अधिक रही। भीड़ के कारण चिकित्सकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को सीएचसी खलीलाबाद पर मरीजों की काफी भीड़ रही। पर्ची काउंटर पर महिला व पुरुष मरीजों की लंबी कतार लगी रही। यहां पर एक अतिरिक्त पर्ची काटने के लिए खोलना पड़ा। इसके बाद ही मरीजों की संख्या कुछ कम हो सकी। इस स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे अधिक डायरिया के मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे रहे। यहां पर एक हजार से अधिक मरीजों का विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.