सीवान, फरवरी 1 -- भगवानपुर हाट, एसं। महाराजगंज विद्युत अनुमंडल क्षेत्र में एक और दो फरवरी सोमवार और मंगलवार को सुबह 09 बजे से लेकर शाम के 05 बजे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। इस मामले में सहायक कार्यपालक अभियंता विवेक कुमार सिंह ने बताया कि 132 केवी महाराजगंज - मसरख लाईन के सेकण्ड सर्किट स्ट्रिगिंग करने के लिए सोमवार और मंगलवार को सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक या कार्य समाप्ति तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। इस कारण ग्रिड सब स्टेशन महाराजगंज के अधीन सभी विधुत सब स्टेशन जिसमे भगवानपुर,सराय पड़ौली, डुमरा, लकड़ी नबीगंज,गोरेयाकोठी, बसंतपुर में बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.