सीवान, जुलाई 14 -- सिसवन, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेहंदार में श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। सावन की पहली सोमवारी कल है। बाबा महेंद्र नाथ की पूजा - अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। प्रशासन मेहंदार आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नही हो इस को ध्यान में रखते हुए इस बार व्यापक तैयारी की है। प्रशासन ने पहले ही तय कर लिया है कि बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक अरघा से किया जाएगा। मंदिर के दक्षिण व पूर्वी भाग में अरघा तैयार कर लिया गया है। इस बार सावन में चार सोमवार है। इसलिए यहां एक माह तक श्रावणी मेला चलेगा। श्रावणी मेला 11 जुलाई से शुरू हुआ है और 09 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई असुविधा नही हो इसकी व्यवस्था की गई है। मेला म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.