रुडकी, दिसम्बर 29 -- डॉक्टर भीम राव आंबेडकर समाज कल्याण समिति के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर दोनों प्रत्याशियों को समान वोट मिलने पर रविवार देर शाम को विवाद उत्पन्न हो गया। बाद में दोनों प्रत्याशियों को एक एक साल का कार्यकाल सौंपने की सहमति बनी। महामंत्री पद पर जगपाल सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर सोहनवीर सिंह निर्वाचित हुए। सभी विजयी पदाधिकारियों का सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। नगर निगम सभागार में द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह, सह चुनाव अधिकारी कदम सिंह, धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई। अध्यक्ष महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पद के लिए हुए इस चुनाव में 783 में से 646 लोगों ने मतदान किया। शाम चार बजे तक मतदान और फिर मतगणना शुरू हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.