अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़। सोमना रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 141 मामलों में 91,510 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अलीगढ़ संजय शुक्ला, खुर्जा जंक्शन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक हनुमान मीना, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक प्रयागराज दिवाकर शुक्ला, मुख्य टिकट निरीक्षक अलीगढ़ रामवतार मीना, रेड टीम अलीगढ़ के रजनीश शर्मा सहित टीटीई, आरपीएफ और जीआरपी के जवान शामिल रहे। मजिस्ट्रेट शिवांक सिंह के समक्ष 112 यात्रियों का ट्रायल किया गया। साथ ही सोमना स्टेशन पर गुजरने वाली छह ट्रेनों में व्यापक टिकट जांच की गई। 27 मामले बिना टिकट यात्रा के रहे, जिनसे 7,510 रुपये वसूले गए, जबकि बिना बुक सामान ले जाने के दो मामलों में 3,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया। चेकिंग अभियान के चलते...