दरभंगा, जनवरी 12 -- दरभंगा। दरभंगा जिला भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रविवार को श्यामा मंदिर परिसर में सोमनाथ स्वाभिमान महापर्व मनाया गया। मुख्य वक्ता बिहार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना भारती ने की। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मीना झा, अनीता कुमारी, रंजु कुमारी, जूली कुमारी, वीणा पांडेय, तारा झा, रेखा देवी, ललिता देवी, विमला देवी, किरण मिश्रा, मंजू कुमारी, पूजा कुमारी आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...