सहारनपुर, जनवरी 11 -- सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व (8 से 11 जनवरी) के अवसर पर प्राचीन सिद्ध पीठ बाग शिवाला गोटेशाह मंदिर में दीप प्रज्वलन एवं ॐकार जप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और सनातन चेतना के सशक्त संदेश के साथ संपन्न हुआ। हिंदू जागरण मंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर हुए प्रथम आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के माध्यम से देशभर में ऐसे निहितार्थ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य अपने इतिहास, आस्था और आत्मसम्मान को स्मरण करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लेना है। उन्होंने यह भी बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 से 11 जनवरी तक सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के...