अररिया, जनवरी 11 -- नरपतगंज, एक संवाददाता। सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय के कोशी कॉलोनी परिसर स्थित नरपत नाथ महादेव शिवालय में विधायक देवयंती यादव की अध्यक्षता में शिवालय में दीप प्रज्वलन एवं ओमकार जाप का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओमकार जाप कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के माध्यम से अपने इतिहास आस्था और सम्मान को स्मरण करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया जा रहा है। सोमनाथ मंदिर का एक हजार वर्षों का अस्तित्व भारत की अदम्य भावना का प्रतीक है। आक्रांता मो. गजनवी ने 1026 में सोमनाथ पर आक्रमण किया था। इस हमले के एक हजार वर्ष पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.