नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सोमनाथ मंदिर के पहले विध्वंस की 1000वीं बरसी पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह दिन ये याद रखने और समझने के लिए महत्वपूर्ण है कि कैसे पंडित जवाहरलाल नेहरू और वामपंथी इतिहासकारों ने मुस्लिम आक्रमणकारी को केवल एक लुटेरा बताया। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि इन लोगों ने इतिहास को विकृत करने का काम किया और यह नहीं कहा कि वह एक धार्मिक कट्टरपंथी था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मंदिर के पुजारियों और तत्कालीन राजा ने महमूद गजनी से लाखों सोने के सिक्कों के बदले शिवलिंग को छोड़ने की विनती की थी, लेकिन उसने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और यह कहते हुए उसे तोड़ दिया कि वह मूर्ति पूजकों के साथ व्यापार करने वाले घृणित व्यक्ति के बजाय मूर्तिभंजक के रूप में जाना जाना चाहता है। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.