सोनभद्र, मार्च 18 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल बार सभागार में सिविल बार एसोसिएशन की मंगलवार को बैठक हुई। सचिव राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट ने वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी की लेखा -जोखा पेश किया गया, जिसे सदस्यों ने ध्वनि मत से पास कर दिया। इसके बाद अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने के बाद एवं आपसी विचार विमर्श के बाद अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी ने वर्तमान कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा किया। कार्यकारिणी भंग के बाद एल्डर कमेटी की घोषणा की गई। इसमें एल्डर कमेटी चेयरमैन/मुख्य चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव को नामित किया गया, जबकि सहायक चुनाव अधिकारी छोटेलाल एडवोकेट, रामेश्वर तिवारी, संतोष कुमार एवं प्रहलाद पाण्डेय को चुना गया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी भंग हो गई हैं। 20 मार्च के बा...