बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। सोबतीस पब्लिक स्कूल में जूनियर चैंपियंस मीट का आयोजन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. गुरदीप सिंह व उप प्रधानाचार्य प्रसून जौहरी ने किया। नर्सरी से यूकेजी तक के छात्रों ने बैरियर रन, ट्राइक डैश, स्टेबिलिटी शो-डाउन, पैक योर बैग गेम, हॉप एंड विन, बड्डी रन में भाग लिया। एनसी की अनाया चौधरी ने बैरियर रन में प्रथम, एनसी के आद्विक ने ट्राइक डैश में प्रथम, एलकेजी की आर्या पटेल ने स्टेबिलिटी शो-डाउन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो वहीं मनकीरत एवं अमायरा ने टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए बड्डी रन में प्रथम स्थान हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...