बिजनौर, मार्च 3 -- नांगल सोती। सोफतपुर के एक घर के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी और संदूक में रखे लाखों के आभूषण और नगदी चुरा लिए। आहट होने पर परिवार में जाग हुई तो मौके से फरार हो गए। तुरंत सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जो पीड़ित परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई। नांगल थाना क्षेत्र के गांव सोफतपुर निवासी सौकेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय सुकरम पाल सिंह के यहां कमरे में लगा ताला तोड़ कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया गया। इस दौरान परिवार में जाग हुई तो ये चोर कमरे में रखी अलमारी और संदूक से सोने और चांदी के आभूषण सहित 20 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। परिवार ने बताया कि उन्होंने दो चोरों को भागते हुए देखा, इसके बाद उन्होंने अपने घर के कमरे का ताला टूटा देखा जिस पर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। जिस पर तुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.