गढ़वा, मार्च 23 -- केतार, प्रतिनिधि। लोहिया समता उच्च विद्यालय के मैदान में मां चतुर्भुजी प्रीमियर लीग सीजन-एक नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला में शनिवार को मेरौनी और गमहरिया टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच का उद्घाटन समाजसेवी पंकज सिंह ने फीता काट कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गमहरिया टीम ने निर्धारित 13.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 83 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोन संगम मेरौनी टीम ने शानदार शुरुआत की। चिंटू के 34 रन की आतिशी बल्लेबाजी के बदौलत 9.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 87 रन बनाकर मुकाबला का खिताब जीत लिया। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अहमद अंसारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार शुभम् को दिया गया। समाजसेवी पंकज ने मेरौनी टीम के कप्तान आलोक तिवारी को विजेता ट्राफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.