सासाराम, जनवरी 1 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के जंगल पहाड़ व सोन नद के किनारे प्राकृतिक छटाओ के बीच नये साल का जश्न गुरूवार को मनाया गया। इस अवसर पर शाकाहारी प्रवृति के लोगों ने महादेव खोह व उल्ली ज्ञान घाट आश्रम के पास जश्न मनाया। वहीं मांसाहार करने वाले काली खोह, बंशी नाला, बेलदह व सोन किनारे जश्न मनाया। शराब पर प्रतिबंध के बावजूद सोनडीला मे जमकर शराब लोगो ने पीकर धमाल मचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...