बक्सर, फरवरी 20 -- पेज चार के लिए ----- शिकायत भाजपा नेता प्रदीप राय का डीएम व अभियंता को भी आवेदन वेल्डिंग की दुकान, भूसा घर, चाय समोसा की दुकान खोली है बक्सर। शहर के बाइपास रोड स्थित सोन नहर प्रमंडल की सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने का मुद्दा जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी के पास पहुंच गया है। सरकार व प्रशासन के स्तर से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। भाजपा नेता प्रदीप राय ने जल संसाधन मंत्री के साथ डीएम साहिला व कार्यपालक अभियंता को भी आवेदन की प्रतिलिपि देकर तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की है। कहा है कि शहर के नया बस स्टैंड के बगल से मृत नहर गुजरती है। नहर के किनारे कई लोगों ने सोन नहर प्रमंडल की जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जिसमें वेल्डिंग की दुकान, भूसा घर, चाय समोसा की दुकान, गा...