औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर गांव के समीप शुक्रवार को सोन नदी में नाव के पलटने से एक 17 लोग नदी में डूब गए। इसमें से 11 लोग सुरक्षित बच गए, जबकि आधा दर्जन लोग नदी की तेज धार में बह गए। इसमें से दो युवतियों की लाश बरामद कर ली गई है, जबकि अन्य महिला समेत चार युवतियों की तलाश की जा रही है। मृतकों में बड़ेम थाना के बड़ेम गांव निवासी सलीम अंसारी की 21 वर्षीय पुत्री तमन्ना परवीन और जोगिंदर पाल की पुत्री काजल उर्फ छोटी कुमारी शामिल है। लापता लोगों में बड़ेम के नरेश चौधरी की 21 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी, संजय चौधरी की 30 वर्षीय पत्नी रंजीता देवी, सुरेंद्र चौरसिया की 18 वर्षीय पुत्री मंजू देवी और चितरंजन पासवान की 30 वर्षीय पत्नी सविता देवी शामिल है। उनकी खोजबीन में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगाई गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.