सोनभद्र, जून 1 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के मिटहिनी अम्माटोला में रविवार को नदी के दूसरे छोर पर एक युवक का शव मिला। वह शुक्रवार को नदी में भैंस को नहलाने गया था। भैंस लौट आई, लेकिन उसका पता नहीं चला। चोपन थाना क्षेत्र के वैष्णों मंदिर निवासी जमुना यादव ने बताया कि उनका चचेरा भाई 38 वर्षीय रमेश यादव पुत्र स्व. रामरक्षा यादव प्रतिदिन की तरह ही शुक्रवार को भैंस धोने के लिए बाड़ी क्षेत्र स्थित सोन नदी गया हुआ था। भैंस नदी पार कर दूसरे छोर पर चली गई। इसके बाद भैंस घर भी पहुँच गयी, लेकिन रमेश अपने घर नहीं पहुँच सका। उसकी काफी खोजबीन किया जा रहा था। रविवार की सुबह सोन नदी में मछली मारने जा रहे मल्लाहों ने नदी के किनारे पडे़ शव को देखकर चोपन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर चोपन पुलिस के साथ पहुँच कर रमेश के शव का शिना...