जहानाबाद, दिसम्बर 31 -- अरवल, निज संवाददाता। सोन दियारा क्षेत्र से देसी शराब बरामदगी के मामले में सदर थाने में पुलिस पदाधिकारी के बयान पर केस दर्ज किया गया है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि 31 दिसंबर को लेकर विशेष अभियान के तहत छापेमारी की गई, जिसमें सोन दियारा क्षेत्र से 60 लीटर देसी शराब बरामद हुई है। बरामद शराब के मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नए साल आगमन को लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकस है। कहीं पर किसी प्रकार की शराब पार्टी में लोग शामिल अगर होते हैं तो उन्हें सीधे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब के कारोबार में जो भी शामिल पाए जाएंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.