जहानाबाद, दिसम्बर 30 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने सोन दियारा में अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें 65 लीटर देसी शराब बरामद की गई एवं दो शराब भट्टी को नष्ट किया गया। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी भागने में सफल रहे। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि लगातार छापेमारी की जाएगी ताकि शराब कारोबारी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...