सासाराम, जून 21 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेदा के समीप सोन उच्च नहर कैनाल में शनिवार को एक युवक डूब गया। जिसकी चार घंटे से पुलिस व एनडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन कर रही है। लेकिन युवक का शव बरामद नहीं किया गया। स्थानीय प्रशासन के मदद से नहर का पानी भी कम कर दिया गया है। बावजूद इसके शव को नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। नगर थाने की पुलिस भी नहर पर पहुंच युवक की खोजबीन करने में जुटी है। युवक सासाराम चंद्रवंशी नगर निवासी विभूति नारायण तिवारी के पुत्र राजू कुमार बताया गया है। जो शनिवार को करीब 11 बजे बेदा नहर में डूब गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.