सासाराम, जनवरी 4 -- सासाराम। डेहरी सोन नद तट पर रविवार को मंगल आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान दीपों व मंत्रोच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्ति की रस में डूब गया। आरती के दौरान सोन नद का तट दीपों से जगमग हो उठा। सोन नद आरती के संस्थापक पंकज कुमार गुप्ता व समाजसेवी ज्योजि कुमारी ने बतायी कि हिंदू संस्कृति में आरती का विशेष स्थान है। आरती से मन में भक्ति, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...