महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली में सुरक्षा बलों और सीमा शुल्क विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। काठमांडू से दिल्ली जा रही नेपाल मैत्री बस सेवा की जांच के दौरान भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया है। जांच के दौरान टीम ने बस के विभिन्न हिस्सों में सावधानी से छिपाई गई गांजा की खेप का पता लगाया। गांजा मुख्य रूप से सीटों के नीचे, यात्रियों के सामान के बैगों और बस के छिपे हुए कम्पार्टमेंट में रखी गई थी। तस्करों ने इसे चालाकी से छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन सतर्क अधिकारियों की नजरों से यह बच नहीं सकी। प्रारंभिक जांच में बरामद गांजा की मात्रा करीब 6 किलोग्राम बताई गई है। सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत कई ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.