महाराजगंज, अप्रैल 16 -- अड्डा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए अड्डा क्षेत्र के हनुमानगढ़िया के 14 एकड़ ताल से मिट्टी खुदाई के फरमान से सैकड़ों किसान लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दशकों पूर्व ताल खेती में तब्दील हो गई है। ग्राम पंचायत की सहमति से दर्जनों किसान वहां खेती करते चले आ रहे हैं। खेत से मिट्टी निकालने पर वह कृषि योग्य नहीं रह जाएगी। किसानों का कहना है कि वह खेत से मिट्टी निकालने का पुरजोर विरोध करेंगे। इस मामले में तहसील प्रशासन का कहना है कि किसानों को अगर कोई समस्या है तो वह शिकायत दर्ज कराएं। प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। किसानों का विरोध देख कार्यदायी संस्था पीएनसी की पोकलैन मशीन नहीं पहुंची। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग के चौड़ीकरण में बड़े पैमाने पर मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.