झांसी, नवम्बर 25 -- शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सर्दीली रातों में चोरों ने पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली है। उन्नाव गेट बाहर पंचवटी स्थित एक पॉश कॉलोनी में पंचायत विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सूने घर को निशाना बनाया। ताले-तोड़कर दाखिल हुए बदमाश 35 लाख के सोने-चांदी के जेवरात समेत पौन तीन लाख कैश ले उड़े। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्नाव गेट बाहर पंचवटी स्थित पांडेय कॉलोनी में रहने वाले अरुण कुमार पंचायत विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। रविवार को उनके चचेरे भाई शिवम बाल्मीकि की शादी थी। जिसमें शामिल होने वह अपनी पत्नी संगीता, बेटा समक्ष, बेटी पायल के साथ साथ गए थे। मकान सूना था। तभी बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने अलमारी-सूटकेस के लॉक चटक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.