नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- Gold Silver Price 31 Oct.: सोने-चांदी के भाव एक बार फिर तेजी की पटरी पर हैं। आज यानी शुक्रवार 31 अक्टूबर को सोना जहां 1196 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है तो वहीं, चांदी 2359 रुपये प्रति किलो उछली है। 24 कैरेट सोने का भाव अब जीएसटी समेत 124439 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि, चांदी जीएसटी समेत 153616 रुपये प्रति किलो पर है। अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई से 10059 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी के भाव 14 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई से 28979 रुपये गिर चुके हैं। आइबीजेए के मुताबिक 30 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड बिना जीएसटी 119140 रुपये पर बंद हुआ था। दूसरी ओर चांदी भी बिना जीएसटी 146783 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज सोना बिना जीएसटी 120815 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला और चांदी 149142 रुपये पर खुली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.