नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सोने-चांदी के दाम बढ़ने से अब शादियों के साथ-साथ उपहार के लिए भी खरीदारी बेहद कम हो गई है। सालगिरह, जन्मदिन और अन्य खुशी के मौकों पर उपहार में दी जाने वाली सोने की अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट जैसे आभूषणों की बिक्री 80 फीसदी तक कम हो गई है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के बावजूद बाजार में ग्राहक नहीं हैं। दरीबा मार्केट के सराफा कारोबारी बसंत कुमार गुप्ता का कहना है कि दो साल पहले तक जितना कारोबार ऑफ सीजन में हो जाता था, उतना अब शादियों के सीजन में भी नहीं हो पा रहा है। जो ग्राहक मजबूरी में शादियों के लिए आभूषण खरीदने आ रहे हैं, वे भी बजट को कंट्रोल करने के लिए 18-20 कैरेट के या बेहद हल्के वजन के आभूषण खरीद रहे हैं। उनका कहना है कि दो साल पहले तक ट्रेंड था कि लोग बेटी...