बिजनौर, मई 5 -- मकान में चोरी कर भाग रहे दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों के पास से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं। गांव रौनिया निवासी विमल कुमार ने थाने में दी तहरीर देकर बताया कि गांव स्याऊ निवासी आरोपी निक्की और सुमित द्वारा घर के कमरे में रखी अलमारी से सोने चांदी के आभूषण चोरी कर रहे थे। शोर मचाने पर दोनों धमकी देकर भाग रहे थे। जिनको मोहल्लेवासियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के पास से एक पीली धातु का ओम लॉकेट, एक कान की बाली, तीन जोड़ी पायल सहित बरामद किया है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार मावी ने दोनों चोरों को पकड़ने की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.