नई दिल्ली, फरवरी 10 -- Tata titan Q3 result: टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। आभूषण और घड़ी बनाने वाली टाइटन का वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही का मुनाफा 60.84 प्रतिशत बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में 1,047 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 24,915 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, टैक्स से पहले का मुनाफा 9.7 प्रतिशत मार्जिन पर 2,375 करोड़ रुपये था, जो 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।त्योहारी सीजन का असर तिमाही के दौरान टाइटन का आभूषण कारोबार 45.6 प्रतिशत बढ़कर 23,492 करोड़ रुपये हो गया। आभूषण कैटेगरी का भारतीय व्यवसाय 41 प्रतिशत बढ़कर 21,458 करोड़ रुपये हो गया। दरअसल, दिसंबर तिमाही के दौरान सोने और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.