नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी के दाम 5 फरवरी, गुरुवार को लगातार तीसरे सत्र में भी बढ़े। निवेशक रिकॉर्ड ऊंचाई से भारी गिरावट के बाद इन धातुओं को खरीदते रहे। एशियाई ट्रेडिंग के शुरुआती घंटों में स्पॉट गोल्ड करीब 2% चढ़कर 5,039 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। वहीं, स्पॉट सिल्वर 6% तक उछलकर 89.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। बुधवार के बंद पर गोल्ड अपने 29 जनवरी के रिकॉर्ड हाई से 11% नीचे था, लेकिन साल भर में 15% ऊपर बना हुआ है। सिल्वर के दाम भी बढ़े।सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के कारण भू-राजनीतिक मोर्चे पर ईरान और अमेरिका शुक्रवार को बातचीत करने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से लंबी चर्चा की, जो अप्रैल में चीन यात्रा की तैयारी में हैं। शी ने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति ...