नई दिल्ली, फरवरी 19 -- अंतराष्ट्रीय मार्केट में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद, गुरुवार, 19 फरवरी को सोने की कीमतों में स्थिरता आई है, जबकि चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। चीनी नव वर्ष की छुट्टियों के कारण कई एशियाई बाजार बंद रहे, ऐसे में निवेशकों का ध्यान अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी ब्याज दर निर्णय पर केंद्रित हो गया है।5000 डॉलर के नीचे है सोना इंटरनेशनल मार्केट में आज सुबह स्पॉट गोल्ड की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई और यह 4,980 डॉलर प्रति औंस के स्तर के आसपास मंडरा रही है, हालांकि यह अभी भी 5,000 डॉलर के स्तर से नीचे बनी हुई है। वहीं, एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में आज स्पॉट सिल्वर की कीमतें उछलकर 76 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गईं। बता दें बुधवार को घरेलू सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 151584 रुपये प्रति 10 ...