सिद्धार्थ, दिसम्बर 11 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत इटवा में बुधवार की रात सोने के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर आठ गुरु गोविंद सिंह नगर निवासी इन्द्रसेन सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने व्यापार के लिए 85.500 मिलीग्राम सोने का जेवर तैयार कर राजपुर डिहवा रोड निवासी अंकित सोनी को दिया था। इसी हिसाब के सिलसिले में वे बुधवार रात करीब आठ बजे अंकित के घर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद अंकित सोनी, विकास सोनी और सत्यम पांडेय समेत कुछ अज्ञात लोग उन्हें अपशब्द कहते हुए हमला कर दिए। इन्द्रसेन के मुताबिक बीच बचाव करने पहुंचे उनके बेटे को भी मारा पीटा गया इससे उसे भी गंभीर चोटें आ...