जौनपुर, फरवरी 22 -- जौनपुर । तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बरईपार निवासी सुमन सिंह पत्नी अमर बहादुर सिंह निवासी थाना बड़ागांव संग्रामपुर जिला अमेठी अपनी मायके मिरशादपुर आई हुई थी। आरोप है कि उनके भाई सुशील कुमार सिंह एवं शिव कुमार सिंह तेजी बाजार से दुकान बंद कर घर आ रहे थे। बीच में ही उनके गांव के निवासी शरद सिंह, अजय सिंह ने रोक कर मारपीट शुरू कर दी मारपीट की सूचना घर पर पहुंची तो, बीच बचाव में सुमन सिंह भी आ गई। इसी मारपीट के दौरान सुमन का पांच तोले मंगलसूत्र लोगों ने छीन लिया ।इस संबंध में थाना अध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि सुमन सिंह के तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ छीना झपटी एवं मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस मामले की विवेचना कर रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.