नई दिल्ली, मार्च 28 -- Gold Silver Price Today 28 March: शादियों के सीजन से पहले सोने-चांदी के रेट में आज बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है।सर्राफा बाजारों में बिना जीएसटी 24 कैरेट गोल्ड आज 889 रुपये की छलांग लगाकर 89306 रुपये पर खुला। यह इसका नया ऑल टाइम हाई है। दूसरी ओर, चांदी के रेट में 1159 रुपये की उछाल दर्ज की गई है। आज चांदी 100934 रुपये प्रति किलो की दर से खुली। बता दें 20 मार्च को पहली बार सोना 88761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। आज 8वें दिन यह रिकॉर्ड टूट गया। वहीं, चांदी 18 मार्च को 100400 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पहुंची थी। आज इसने भी रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की है। ये रेट बिना जीएसटी के हैं। अगर 3 पर्सेंट जीएसटी जोड़ लें तो आज सोने के भाव 91985 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के 102768 रुपये प्रति किलो पर पहुंच रहे हैं।ग्लोबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.