नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- सोने का भाव आसामान छू रहा है। बीते कुछ समय से एक तोला सोना एक लाख के आसपास टिका हुआ है। यानी एक ग्राम सोने का जेवर भी मेकिंग चार्ज मिलाकर करीब 12 से 15 हजार तक मिल रहा है। सोने की बढ़ती कीमतों का ही जवाब है, लाइट वेट यानी हल्के जेवरों का चलन। सर्राफा व्यापारी अर्पित बाजपेई कहते हैं, 'पहले सोने का हार करीब 20 से 30 ग्राम का हुआ करते था, लेकिन अब 8 ग्राम के नेकलेस भी उपलब्ध हैं। पहले सगाई की अंगूठी करीब चार से छह ग्राम तक हुआ करती थी, अब करीब 2 ग्राम की भी उपलब्ध हैं। यहां तक कि अब एक से दो ग्राम की चेन भी खरीदी जा रही है, जो कभी बच्चों की चेन के तौर पर बिकती थी। लेन-देन में पहले करीब पांच ग्राम तक का जेवर आमतौर पर लोग ले लेते थे, अब केवल एक ग्राम में ही ले रहे हैं या चांदी के जेवर में पैसे लगा रहे हैं। पहले जहां शाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.