नई दिल्ली, मार्च 25 -- जैसे सोने की चमक के पीछे दुनिया दौड़ लगा रही है वैसे ही चांदी की चमक ने भी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। चांदी को गरीब आदमी का सोना माना जाता है। कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट कायनात चैनवाला ने कहा, अगर तेजी की गति जारी रहती है, तो कॉमैक्स चांदी 40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। जबकि, एमसीएक्स की कीमतें अगले तीन से चार महीनों के भीतर 1,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों, चीन की मांग में सुधार से औद्योगिक परिदृश्य में सुधार हो सकता है, जिससे निकट भविष्य में चांदी का प्रदर्शन सोने से बेहतर हो सकता है। दरअसल सोने की तेज चाल का फायदा चांदी को भी अपने आप मिल जाता है। सोने ने हाल ही में 3,000 डॉलर प्रति औंस का मनोवैज्ञानिक स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.