फतेहपुर, जनवरी 13 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सर्वेश निषाद ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम निमंत्रण देकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रेवाड़ी गांव के पास चार पहिया सवारों ने गाड़ी रोककर गाली गलौज शुरु कर दी। इसके बाद जबरन जेब से 45 हजार नगद तथा सोने की चैन छीन कर निकल गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मामले की जांच की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...