अमरोहा, मार्च 4 -- गजरौला। ज्वेलर्स के पिता से सोने की चेन लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नगर के मोहल्ला संत नगर निवासी सर्राफा कारोबारी अमित शर्मा भोला के पिता सुरेश चंद्र शर्मा बीती 27 फरवरी को बस्ती चौराहा पर एक दुकान से मिठाई लेने गए थे। वापस लौटते समय शिव मंदिर के पास पहले से खड़े बाइक सवार एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और उनके गले में पहनी सोने की चेन खरीदने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने देखने के लिए सुरेश चंद्र के गले से चेन उतरवाई व कुछ दूरी पर खड़ी अपनी मां को दिखाने की बात कहते हुए चला गया। काफी देर तक भी उसके नहीं लौटने पर सुरेश चंद्र को ठगी का आभास हुआ। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। एसएसआई बृजेश कुमार ने घटना का खुलासा जल्द करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.