हजारीबाग, फरवरी 25 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि लोहसिंघना थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मौहल्ला में चेन छिनतई करते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विष्णुपुरी मुहल्ला निवासी पवन कुमार और हुरहुरू निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक में हिरासत में भेज दिया है। बताया गया है कि न्यु एरिया मुहल्ला की एक महिला 23 फरवरी की सुबह टहल रही थी। इसी क्रम में बाइक में सवार दो युवक पीछे से आए। महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई कर मोटरसाइकिल से भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर मुहल्ले में टहल रहे लोगों ने दोनो आरोपियों को दबोच लिया। इसके बाद पकड़े गए आरोपियों की जानकारी लोहसिंघना पुलिस को दिया गया। पुलिस दोनो आरोपियों को विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.