आरा, मई 4 -- खबर बिहार के आरा से है जहां चोरों ने हनुमान जी को भी नहीं छोड़ा। शनिवार की रात बदमाशों ने हनुमान जी की आंख और मुकुट की चोरी कर ली। बजरंगबली की आंख सोने की थी जबकि मुकुट चांदी की थी। घटना आरा स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर की है। पुजारी के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस घटना से स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी का वीडियो पुलिस खंगाल रही है। मंदिर के पुजारी श्रीराम दास ने बताया कि सुबह में मंदिर से चोरी की जानकारी मिली जब साफ सफाई करने गए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। उन्होंने बताया कि चांदी के मुकुट की कीमत लगभग दो लाख है। हनुमान जी की आंख सोने से बनवाई गयी थी। उसकी कीमत भी लाखों में होगी। चोर मंदिर में भजन बजाने वाला पेन ड्राइव भी अपने साथ उड़ा ले गए। मंदिर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.