आगरा, दिसम्बर 7 -- थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के शकुंतला नगर में एक घर से सोने की अंगूठी गायब हो गई। काम वाली पर चोरी का करने का शक है। वह काम पर नहीं लौटी है। पीड़ित रोहित आर्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित रोहित आर्य ने बताया कि 28 नवंबर की सुबह उनकी पत्नी ने फ्रिज के ऊपर ने मंगलसूत्र और दो सोने की अंगूठियों रखी थी। उनमें से एक अंगूठी गायब मिली। गायब अंगूठी का वजन करीब 5 ग्राम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...