अमरोहा, जनवरी 31 -- गजरौला, संवाददाता। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने के कुंडल की छिनैती की वारदात का खुलासा किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में एक ज्वैलर्स भी शामिल है, जिसने कुंडल खरीदा था। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव देहरा घनश्याम निवासी कोमल सिंह की पत्नी लितेश बीती 26 जनवरी को बेटी ज्योति के साथ स्कूटी से गजरौला सामान लेने आई थीं। गजरौला में ब्लाक कार्यालय के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने तिलेश के कान से कुंडल लूट लिया था। विरोध में उन्होंने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से घटना की जानकारी की थी। आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी। पुलिस ने शुक्रवार को तीन आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.