नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सोने के आयात मूल्य में नवंबर में 59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि चांदी में 125 प्रतिशत की तेज वृद्धि रही। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में 402.1 करोड़ डॉलर का सोना आयात किया गया। पिछले साल नवंबर में स्वर्ण आयात का मूल्य 984.39 करोड़ डॉलर रहा था। यह 59.15 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। चांदी का आयात 125.40 फीसदी बढ़कर 107.50 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। यह नवंबर 2024 में 47.69 करोड़ डॉलर रहा था। आंकड़ों में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीने में अप्रैल से नवंबर के दौरान सोने का आयात 3.33 फीसदी बढ़ा है और 4,525.98 करोड़ डॉलर पर रहा। वहीं, 701.38 करोड़ डॉलर की चांदी आयात की गई जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 135.95 प्रतिशत अधिक है...