उन्नाव, जनवरी 30 -- उन्नाव। सोना चांदी के भाव बढ़ने के साथ आयुर्वेदिक दवाओं के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। बीते एक साल की बात करें तो 18 हजार प्रति ग्राम की दर से बिकने वाली स्वर्ण भस्म इन दिनों करीब 29 हजार रुपये में बिक रही है। ऐसे में स्वर्ण और रजत भस्म के प्रयोग से बनी दवाएं लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। बीते एक साल में सोने का भाव 43.46 प्रतिशत तक बढ़ गया है। जानकारों की माने तो सोने की कीमत अक्तूबर 2024 में 79,681 रुपये थी जो साल 2025 में बढ़कर 1.77 हजार रुपये तक पहुंच गई है। यही हाल चांदी का भी है। बीते एक साल में चांदी के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। मौजूदा समय चांदी 3.60 लाख रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इसका असर स्वर्ण व रजत भस्म की कीमतों पर भी पड़ा है।जनपद के छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा के बीच कई ऐसी दुकानें हैं जहां आयुर्व...