भागलपुर, दिसम्बर 26 -- एकचारी क्रिकेट लीग का चौथा लीग मैच सोनू इलेवन कटिहार और चिराग इलेवन कहलगांव के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सोनू इलेवन कटिहार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चिराग इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर के खेल में 13.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सोनू इलेवन कटिहार ने शानदार प्रदर्शन किया और मात्र 8.4 ओवर में एक विकेट खोकर 126 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए सोनू इलेवन कटिहार के मन्ना लेफ्टि को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने चार विकेट हासिल किए। वहीं, क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला सोनू इलेवन कटिहार और अरशद इलेवन खड़गपुर के बीच खेला गया। इस मैच में सोनू इलेवन कटिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में चार विके...