मुरादाबाद, जनवरी 20 -- मेरठ के सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर मछुआरा समुदाय में आक्रोश है। मंगलवार को तुरैहा-कश्यप-निषाद एकता मंच के सदस्यों ने सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई कुलदीप तुरैहा एडवोकेट, चंदन सिंह रैदास, वीरेंद्र सिंह कश्यप और उमेश तुरैहा ने की। ज्ञापन में मेरठ की इस घटना को लेकर राष्ट्रपति के ध्यान आकर्षण का आग्रह किया। इसे राइट टू लाइफ के संवैधानिक नियम की अनदेखी से जोड़ा गया है। विभिन्न संगठन के सदस्यों ने इसे लेकर समुदाय के लोगों की नाराजगी का जिक्र किया है। छोषी लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में रिंकू, पवन कश्यप, जगदीश, आचार्य बलवीर शास्त्री, छोटे लाल, मोहन, रामप्रसाद, राजवीर सिंह, रूपचंद, शंकर सिंह...