अलीगढ़, अगस्त 13 -- हरदुआगंज, (अलीगढ़) संवाददाता। हरदुआगंज में प्रॉपर्टी डीलर व ट्रांसपोर्ट कारोबारी सोनू चौधरी की हत्या को अंजाम देने वाले पूर्व पार्टनर व टाइगर गैंग के सरगना हेमू समेत सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करेगी। इसके बाद इनकी संपत्ति चिह्नित करके उसे कुर्क करने की भी प्रक्रिया भी होगी। इससे पहले सभी के खिलाफ चार्जशीट लगाने की तैयारी है। हेमू को भी जल्द यहां तलब कराकर रिमांड स्वीकृत कराया जाएगा। 25 जुलाई को गांव कोंडरा निवासी 45 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ सोनू चौधरी पुत्र सरदार सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पांच अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ में शूटर शिवा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी के विवाद में शैलेन्द्र उर्फ सोनू चौधरी के पार्टनर रहे दिनेश ने टाइगर गैंग के सरगना हेमू को ढाई लाख रुपये म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.