अलीगढ़, मई 30 -- अलीगढ़। सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने पं. सोनू शर्मा को यूथ कांग्रेस सेवादल का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। इस पर पं. सोनू शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उप्र. कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने बधाई दी। विवेक बंसल, पूर्व महासचिव रूही जुबेरी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, मोहम्मद जियाउद्दीन राही प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल, उप्र. एससी एसटी विभाग के उपाध्यक्ष डूंगर सिंह ने बधाई दी। इस मौके पर चौधरी वीरेंद्र सिंह, बॉबी, अमजद सिद्दीकी, आनंद बघेल, बिजेंदर बघेल, पार्षद भोला ठाकुर उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...