बस्ती, फरवरी 9 -- रुधौली (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के रुधौली क्षेत्र के बीजलपुर गांव निवासी और आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी का पता रविवार को भी नहीं चल सका। प्रकरण में उनके बड़े भाई संजय चौधरी ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस टीमें लखनऊ समेत अन्य जनपदों में संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन में जुटी है। रविवार को भी परिजन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर डटे रहे और जल्द से जल्द सोनू चौधरी को तलाशने की मांग की। बड़े भाई ने तहरीर में आरोप लगाया गया है कि छह फरवरी की रात करीब नौ बजे कोहरा नहर पुलिया के पास से सोनू चौधरी का अपहरण किया गया। इस बाबत सीओ रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही युवक को बरामद करने का प्रयास किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.