मुरादाबाद, जनवरी 15 -- मेरठ में सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर बिलारी में कश्यप समाज के लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचे। जहां राज्यपाल को संबंधित ज्ञापन एसडीएम बिलारी को सौंपा। गुरुवार को बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि मेरठ जनपद में सोनू कश्यप की हत्या हुई जो कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली है। ज्ञापन देकर कहा कि सोनू कश्यप हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके फांसी की सजा दिलाई जाए। ज्ञापन देने वालों में ओंकार सिंह कश्यप, हरवीर कश्यप, भीमसेन, हरि सिंह, विपिन, सौरभ कश्यप, लाल सिंह कश्यप, आकाश कश्यप, महेश कश्यप, रामपाल कश्यप, जगदीश सिंह आदि सहित भारी तादाद में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.